ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

रवि फसल की खेती पर किसान चौपाल 2022 का आयोजन

Phuldeo Patel 

बिहार, मुजफ्फरपुर। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा)  के सौजन्य से पारू प्रखंड के  पारू दक्षिणी, रघुनाथपुर और रामपुर केशो उर्फ मल्लाही पंचायत में पंचायत कृषि कार्यालय पर रवि किसान चौपाल 2022 का आयोजन किया गया। जिसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कृषि, उद्यान, आत्मा के योजनाओं के बारे में किसानों को जागरूक किया गया। 

रवि फसल की खेती पर किसान चौपाल 2022 का आयोजन

इस कार्यक्रम में एटीएम सह प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक  (आत्मा) विक्की कुमार द्वारा मृदा स्वस्थ कार्ड आधारित खेती, बीज उपचार, बीज परीक्षण, बीज योजनाओं, फसल अवशेष प्रबंधन, कृषि यंत्रीकरण योजना, जल जीवन हरियाली, आत्मा अंतर्गत समूह गठन, किसान पाठशाला, किसान पुरस्कार, विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण, प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना,  इत्यादि विषयों पर किसानों को जानकारी दी गई। 

रवि फसल की खेती पर किसान चौपाल 2022 का आयोजन 

रवि फसल की खेती पर किसान चौपाल 2022 का आयोजन

इस कार्यक्रम में कृषि समन्यवक रंजीत कुमार, कुमार अमित राज, मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार, राजीव रंजन, किसान सलाहकार नीलम कुमारी, राकेश कुमार, ओम प्रकाश, नुक्कड़ नाटक टीम लीडर रंजीत पासवान, मुन्ना कुमार  और पंचायत के  सैकड़ों की संख्या में किसानगण शामिल हुए।

Popular Story :

संकट में है जल का कल

क्या वैशाली की राजनर्तकी अम्बपाली डोम (चांडाल) कन्या थी?

 हरियाली से खुशहाली संभव है

शीतलपुर स्कूल में बाल दिवस पर प्रेरक-प्रसंगों का वाचन व प्रतियोगिता आयोजित 

 रवि पहलवान के कायल है युवावर्ग 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ